फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम: 'डांस आगरा डांस' के ऑडिशन आठ और 10 अगस्त को

Tue, 06 Aug 2019 04:01 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के डांस आगरा डांस के ऑडिशन आठ और दस अगस्त को लिए जाएंगे। इस प्रतियोगिता का इंतजार प्रतिभागियों को पूरे साल रहता है। ऑडिशन निशुल्क होगा। 
विज्ञापन


एक सीजन खत्म होने के बाद अगले सीजन की तैयारी प्रतिभागी शुरू कर देते हैं। डांस आगरा डांस में डांस की थीम देश भक्ति और सामाजिक रहती है। ऑडिशन में चयन होने के बाद सेमीफाइनल मुकाबला होगा। 

डांस आगरा डांस का ऑडिशन तीन वर्गों में होगा। इनमें सोलो जूनियर वर्ग (5-14 वर्ष), सोलो सीनियर वर्ग (14-24 वर्ष) एवं ग्रुप वर्ग। अधिक जानकारी के लिए इस नंबर 8392953558 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें