फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं रोडवेज बसों में सफर करने से पहले नोट कर लें यह नंबर, शुरू हुई हेल्प लाइन सेवा

Tue, 31 Dec 2019 10:33 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
परिवहन निगम की बस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
रोडवेज की बसों में सफर के दौरान किसी तरह की समस्या होने पर महिला यात्रियों के लिए दामिनी हेल्प लाइन की शुरुआत की गई है। सोमवार को हेल्प लाइन नंबर 8114277777 लखनऊ में जारी किया गया।
विज्ञापन


रोडवेज बसों में कई दफा सीट नहीं मिलने, परिचालक के अभद्रता करने या किसी बस स्टैंड पर समस्या होने पर महिला यात्री अमूमन किसी पुरुष अधिकारी को अपनी समस्या नहीं बताती हैं। इसे देखते हुए शासन स्तर से दामिनी हेल्प लाइन सेवा की शुरुआत की गई है।

हर परिक्षेत्र में एक नोडल अधिकारी के रूप में महिला कर्मचारी को इसका दायित्व सौंपा गया है। आगरा में इसकी नोडल प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में तैनात प्रधान लिपिक सुमन यादव को इसका दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी महिला यात्री की समस्या को सुनकर इसका समाधान संबंधित परिक्षेत्र के अधिकारियों से कराएंगी। किसी तरह की घटना होने की स्थिति में भी वह पीड़िता और रोडवेज प्रबंधन के बीच सेतु का काम करेंगी।

आगरा के सेवा प्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि इस हेल्प लाइन नंबर को हर रोडवेज बस में लिखवाया जाएगा, ताकि महिला यात्री इस नंबर पर अपनी शिकायत कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें