फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों पर कुदरत का कहर: बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हो गई फसलें,  गेहूं सरसों को भारी नुकसान

Sun, 19 Mar 2023 11:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

कई दिनों से छा रहे बादलों का कहर किसानों पर टूट पड़ा। खेतों में खड़ी गेहूं व सरसों की फसल पूरी जलमंग्न होकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन
बारिश में फसल हुई खराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम का मिजाज फिर बदला है। यूपी के मथुरा समेत कई जिलों में ओलावृष्टि भी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिन तक देश के अधिकतर भागों में हल्की बारिश के साथ आंधी व ओलावृष्टि के आसार हैं। वहीं इस बारिश और ओलावृष्टि से फसलें बुरी तरह बर्बाद हो गईं। 
विज्ञापन


 छाता क्षेत्र के गांव खायरा, भदावल, बिडावली, पैगाव, अ लवाई, रनवारी, उन्दी, बिडावली, लाडपुर, रनहेरा, सैनवा, तरोली, सेमरी, दौताना, चदौरी, गौहारी, भीम नगर, बहरावली, आदि गांव में बारिश और ओलावृष्टि से फसलें खराब हुई हैं। 

किसान अनिल कुमार का कहना है की  रात में आई बारिश और ओलों की वजह से गेहूं की फसल जमींदोज हो गई, जिसकी वजह से फसल में पानी भरा हुआ है। इससे फसल नष्ट होने का खतरा है अगर थोड़ी सी और बारिश हो जाती है तो थोड़ी बहुत खड़ी फसल भी पूरी तरह नष्ट हो जाएगी और किसान भुखमरी की कगार पर आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें