फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के पानी से टूटी बंधे की दीवार, तीन घर गिरे

विज्ञापन
विज्ञापन
जगनेर। राजस्थान से आए बारिश के पानी से गांव दहगवां में कासिमपुर बंधे की दीवार टूट गई। इससे गांव की बाल्मीकि बस्ती में पानी भर गया। तीन घर गिर गए। 10 घरों में पानी भरा हुआ है। घर गिरने से फंसे लोगों को ग्रामीणों ने किसी तरह निकाला। ये लोग अब ऊंचाई पर तंबू लगाकर रह रहे हैं।
विज्ञापन

जगनेर ब्लॉक की सीमा पर बना बारिश से बांध भर जाने पर उसका पानी किवाड़ नदी में छोड़ा गया है। इससे आए तेज बहाव के कारण दहगवां गांव में कासिमपुर बंधे की दीवार टूट गई। पानी दहगवां गांव की बाल्मीकि बस्ती के घरों में भर गया। इससे विजेंद्र, पूरन और बनवारी के घर गिर गए।
इसके अलावा देवरी गांव में बंधे में पानी भरने से रास्ता बंद हो गया है। जानकारी पर एसडीएम खेरागढ़ संगीता राघव ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। सीएचसी अधीक्षक को गांव में कैंप करने के निर्देश दिए गए हैं। देवरी जलालपुर के ग्राम प्रधान आशीष सिंघल ने बताया आवश्यक उपाय कर लिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन

वहीं सैंया में के गांव नगला तेजा में मंगलवार की रात राजेंद्र कुमार के घर की छत भरभरा कर गिर गई। गनीमत रही कि उसे दौरान घर के सदस्य बाहर बैठे हुए थे। इससे कोई जन हानि नहीं हुई। तेज धमाके की आवाज सुनकर जब लोग अंदर पहुंचे तो देखा छत गिरी हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें