इसी मंदिर में महिलाओं को जाने से रोका
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र की आनंद कुंज कालोनी में रहने वाली दलित समाज की महिलाओं को मंदिर में पूजा करने से रोक दिए जाने पर सोमवार को हंगामा खड़ा हो गया।
सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। गांव के संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में मामले का निस्तारण हो गया। अब दोनों पक्षों में से किसी को कोई आपत्ति नहीं है।
सावन के दूसरे सोमवार को आनंद कुंज कालोनी इलाके में रहने वाली वाल्मीकि समाज के लोगों ने हाईवे पुलिस को सूचना दी कि उनके परिवार की महिलाओं को शिव मंदिर में पूजा करने से रोका जा रहा है।