मथुरा जिले के एक गांव में रेप में नाकाम होने पर आरोपी ने दलित महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की। गंभीर रूप से झुलसी
महिला को आगरा रेफर किया गया है।
महिला के पति से भी बुरी तरह मारपीट की गई। पीड़िता के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
घटना राया क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़ित परिवार के मुताबिक गांव के ही हरवीर ने घर में घुसकर महिला से रेप का प्रयास किया। उसने पत्नी को बचाने आए पति को बेरहमी से पीटा।