ब्यूटी कॉन्टेस्ट और फैशन शो के लिए विदेशी इवेंट कंपनियों को ताजनगरी पसंद आने लगी है। यही कारण है कि आगरा में लगातार इस तरह के कार्यक्रम हो रहे हैं।
ऑस्ट्रेलियन कंपनी ओपेरा मीडिया एंड क्रिएशंस आगरा में ओपेरा मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लोबल-2018 के लिए ऑडिशन करा रही है। देश में ऑडिशन के लिए सात केंद्र चुने गए हैं।
ओपेरा मीडिया एंड क्रिएशंस का मानना है कि पिछले दो सालों में फैशन की दुनिया में आगरा एक बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। ओपेरा मीडिया एंड क्रिएशंस 30 जून को होटल ऑरेंज में ऑडिशन लेगा।