फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगई: फसल काटने से रोका तो दलित परिवार पर कर दिया हमला, फायरिंग से फैली दहशत; पुलिस ने भी नहीं सुनी

Thu, 07 Nov 2024 09:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा के थाना सैंया के गांव दनक्शा में फसल काटने से रोकने पर दलित परिवार पर हमला कर दिया गया। दंबगों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। पीड़ित शिकायत लेकर थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। 
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सैंया स्थित गांव दनक्शा में मंगलवार रात को खेत पर खड़ी बाजरे की फसल काटने से रोकने पर गांव के एक परिवार ने दलित परिवार पर हमला बोला। आरोप है कि लाठी-सरिया से पीटा। फायरिंग भी कर दी। पुलिस से शिकायत पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन


गांव दनक्शा निवासी रामकिशन के अनुसार, मंगलवार को वह खेत पर बाजरे की फसल काट रहे थे। आरोप है कि जगदीश, भूदेव, देवकीनंदन सहित अन्य लोग आ गए। फसल को काटने की कोशिश होने लगे। विरोध पर फायरिंग की गई। इसमें रामकिशन बाल बाल बचा। परिवार के लोगों के रोकने पर हमला बोल दिया। चार बाईक तोड़ दीं। आरोपी धमकी देकर चले गए। सूचना पर काफी देर बाद पुलिस पहुंची। 

रामकिशन का कहना है कि सिर में सरिया मारने से वह घायल हो गए। इसके बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। थाने पर जाने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। परिवार के 6 लोग घायल हुए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में रामकिशन और जगदीश पक्ष की तरफ से तहरीर दी गई हैं। दोनों पक्ष घायल हुए हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें