फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व इनामी डकैत बोलेरो सहित पटियाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली पुलिस ने जमानत पर चल रहे बदमाश अजीम कुरैशी निवासी मोहल्ला बीच भरगैन को चोरी की कार समेत गिरफ्तार किया है। उसके पास से डायजापाम पाउडर, तमंचा और कारतूस भी मिले हैं।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक आदित्य वर्मा ने बताया कि एसपी सुशील घुले के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन के चलते बुधवार देर रात वाहनों की चेकिंग कर रहे थ। तभी दरियावगंज रेलवे क्रॉसिंग अलीगंज रोड पर अजीम कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया, उसका एक साथी जैनूल उर्फ टुंडा निवासी मोहल्ला नत्थू थोक भरगैन भाग गया।
बाद में जब उसकी गाड़ी की तलाशी ली गई तो तमंचा, कारतूस और एक किलो डायजापाम पाउडर भी बरामद हुए। उन्होंने बताया कि अजीम ने 2018 में एटा जनपद के मलावन में डकैती को अंजाम दिया था। तब उस पर पुलिस ने 15 हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

बाद में उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल उसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। वह जमानत पर छूटा हुआ था। दरियावगं चौकी प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने आरोपी के खिलाफ मामला पंजीकृतक करके जेल भेज दिया है।
- जिले में इनामी और हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन क्लीन अभियान चल रहा है। इस अभियान के तहत ही पूर्व इनामी डकैत की गिरफ्तारी हुई है। उसका एक साथी फरार है जिसकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। - आदित्यवर्मा, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें