फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 'पैसे गोली से लाैटाऊंगा', उधारी के रुपये मांगने पर डेयरी संचालक को दी धमकी; फिर की फायरिंग

Sat, 13 Dec 2025 07:37 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आरोपी अपने तीन साथियों के साथ डेयरी पर पहुंचा और आते ही फायरिंग शुरू कर दी। किसी तरह धनंजय ने भागकर अपनी जान बचाई। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के नहर्रा गांव निवासी धनंजय ने गांव के ही एक युवक व उसके साथियों पर उधार के रुपये मांगने पर हत्या की नीयत से फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार वह गांव में दूध की डेयरी का संचालन करता है। गांव का ही एक युवक उसकी डेयरी पर भैंस का दूध डालता था। भैंस का दूध कम होने पर युवक ने नई भैंस खरीदने के लिए धनंजय से लगभग दो लाख रुपये उधार ले लिए थे, यह कहते हुए कि दूध उसकी डेयरी पर आता रहेगा।
विज्ञापन


आरोप है कि रुपये लेने के बाद न तो युवक ने दूध डाला और न ही उधार की रकम वापस की। दो दिन पूर्व जब उसने कड़ाई से अपने रुपये मांगे तो युवक ने धमकी देते हुए कहा कि 'तेरे पैसे गोली से लौटाऊंगा।' पीड़ित का आरोप है कि बुधवार को आरोपी अपने तीन साथियों के साथ डेयरी पर पहुंचा और आते ही फायरिंग शुरू कर दी। किसी तरह धनंजय ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद पीड़ित ने थाना खंदौली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी खंदौली का कहना है कि प्रथम दृष्टया पीड़ित रुपये देने से संबंधित कोई ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें