आगरा के पिनाहट क्षेत्र में बदमाशों ने शुक्रवार रात को गांव भदरौली में बड़ी वारदात का अंजाम दिया। हथियारबंद बदमाशों ने व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर लगभग 40 लाख रुपए का डाका डाला।
रात 12 बजे के बाद गांव भदरौली के बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारी शिवदत्त गुप्ता के मकान में हथियार बदमाशों ने धावा बोला। बदमाश दीवार कूदकर मकान में घुसे और परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बना लिया।
परिवार वालों के साथ मारपीट की गई। इसके बाद घर में रखी सेफ अलमारियों को खंगाला। घर में रखी नकदी समेत जेवरात लूट लिए। इसके बाद बदमाश ने परिवार के सभी सदस्यों को बांधकर फरार हो गए।