फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबल के बीहड़ में डकैतों की दहशत, चरवाहे को दी ये धमकी

Tue, 05 Jun 2018 03:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बाह (आगरा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
चंबल के बीहड़ में इन दिनों डकैतों की आमद से ग्रामीणों में दहशत है। आगरा के बाह क्षेत्र में चरवाहे को धमकाने के बाद बीहड़ में ग्रामीणों ने जानवर लेकर जाना बंद कर दिया है। 
विज्ञापन


चंबल नदी का जलस्तर घटने का फायदा दस्यु दल भी उठा रहा है। चर्चा है कि मध्य प्रदेश के सुकांड आरौली का 6 सदस्यीय दस्यु दल बासौनी के चंबल के बीहड़ में मध्य प्रदेश की सीमा के समीप सक्रिय है। 

रविवार को बासौनी के झरनापुरा गांव के समीप बीहड़ में पशु चराने गए एक चरवाहे का गिरोह से सामना हो गया। रास्ता पूछने के बहाने गिरोह उसे बीहड़ में अपने साथ ले गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे दोबारा से बीहड़ में न आने की धमकी देकर वापस भेज दिया। उसने बताया कि गिरोह में 6 सदस्य हैं। जिनके पास दो रायफल,
दो डबल बैरल, एक सिंगल शॉट हथियार भी हैं। 

इधर, दस्यु दल की हलचल से किसी वारदात की आशंका को लेकर बीहड़ क्षेत्र के गांवों में दहशत का माहौल है। चरवाहों ने तो बीहड़ में
जाना ही बंद कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें