खसरा संख्या 32 में 120 हेक्टेयर जमीन
बाईंपुर मौजा में 94 खसरों में खेती नहीं हो सकती। खसरा संख्या 32 में सबसे ज्यादा 120.2250 हेक्टेयर अकृषक भूमि है। खसरा संख्या 07, 29, 34, 60, 47, 95 ऐसे हैं जिनका क्षेत्रफल एक हेक्टेयर से अधिक है। इन सभी खसरा नंबरों को दबंग अवैध रूप से जोत रहे हैं।
खाद के गड्ढों पर भी कब्जे
बाईंपुर गांव में श्रेणी 6/4 की भूमि है। जो अन्य कारणों से अकृषित है। यहां खसरा 547, 871 और 1564 राजस्व रिकॉर्ड में खाद के गड्ढों के रूप में दर्ज है, जबकि मौके पर यहां अस्थाई रूप से घेराबंदी कर पशु बांधे जा रहे हैं। गड्ढे पाट कर समतल हो चुके हैं। करीब 4090 वर्ग मीटर जमीन पर अतिक्रमण हो गया है। इसी तरह खसरा नंबर 541 और 870 में मृत पशुओं की खाल निकालने के लिए स्थान आरक्षित है। यहां भी 1380 वर्ग मीटर जमीन पर अवैध कब्जे हो चुके हैं।
'जानकारी नहीं, कराएंगे जांच'
सदर तहसील की एसडीएम लक्ष्मी एन. ने बताया कि यह मामला मेरी जानकारी में नहीं हैं। तहसीलदार के नेतृत्व में टीम बनाकर मौका-मुआयना कराया जाएगा। जांच के बाद सरकारी जमीन से कब्जे हटाए जाएंगे। अवरोध उत्पन्न करने पर मुकदमा दर्ज कराएंगे।