फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर एक दो किग्रा सस्ती दाल

Sun, 25 Oct 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अरहर और अन्य दालों को शहर की मिलें थोक रेट पर उपलब्ध कराएंगी। अरहर की अच्छी क्वालिटी की दाल इन मिलों में सोमवार से 150 रुपये प्रति किग्रा पर उपलब्ध होगी, वहीं अन्य दालों को भी सोमवार से पूर्वाह्न 11 से शाम 4 बजे तक बेचा जाएगा। हालांकि यमुनापार की दाल मिलों से सस्ती दाल बेचने का फायदा शहर के आम आदमी को होगा, पिछले सालों के अनुभव तो ऐसा नहीं बताते। उपभोक्ता शहर में स्टॉल की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

आगरा दाल मिल एसोसिएशन ने आगरा व्यापार समिति के साथ मिलकर थोक रेट पर दाल बेचने का फैसला किया है। समिति अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल, मंत्री नरेश चंद गोयल ने बताया कि महंगी दालों से राहत दिलाने के लिए हर व्यक्ति को दो किग्रा दाल इन मिलों पर उपलब्ध रहेगी। सोमवार से पूर्वाह्न 11 बजे से शाम चार बजे तक दाल मिलेगी।
विज्ञापन


मिल    दालें    रेट
गिर्राज इंडस्ट्रीज, नुनिहाई    मटर दाल    30 रुपये
आरएस इंडस्ट्रीज, कचहरी घाट    चना, मटर    58, 30 रुपये
मनोहरलाल दाल मिल, कटरा वजीर खां    उड़द, मूंग, मसूर    130, 110, 85
घनश्याम दाल मिल, नरायच    अरहर,     120,150
पैंगोरिया दाल मिल, नरायच    मटर, चना    30, 58
रवि एग्रो फूड, नुनिहाई    अरहर, उड़द धोवा    120, 130
राधा रानी इंडस्ट्रीज नुनिहाई    अरहर, पटका    120, 150
शिव दाल मिल, शाहदरा    चना    58
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें