फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, देखते ही देखते झोपड़ी में रखा सामान जलकर राख

Tue, 26 Mar 2024 06:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई। लपटों से आग झोपड़ी में पकड़ ली। देखते ही देखते झोपड़ी में रखा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
Agra: खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई। लपटों से झोपड़ी में आग पकड़ ली। जब तक लोग आग बुझाते तब तक झोपड़ी में रखा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है।  

विज्ञापन


घटना डौकी थाना क्षेत्र के तालवृक्ष गांव के पास की है। यहां थाना क्षेत्र के ही नरी गांव निवासी सोवरन ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर पंचर जोड़ने की दुकान रखी थी। सोमवार की सुबह करीब 8:30 बजे सोवरन की पत्नी खाना बना रही थी। इसी समय सिलेंडर में आग लग गई। 

आग लगने से अफरातफरी मच गई। लपटों से झोपड़ी में आग पकड़ ली। लपटें देखकर लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। तब तक झोपड़ी में रखा सामान जलकर राख हो गया। सिलेंडर को उठाकर दूर फेंका। पीड़ित ने मुआवजे की मांग की है। थाना प्रभारी आरपी सिंह ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें