फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खाना बनाते समय सिलिंडर से लगी आग, सामान जला

Sat, 13 Apr 2024 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
खाना बनाते समय सिलिंडर से लगी आग, सामान जला
विज्ञापन


-दमकल कर्मियों ने पहुंचकर आग पर पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र के गांव ईसई सराय में शुक्रवार की दर शाम एक मकान में गैस सिलिंडर से आग लग गई। आग लगने के बाद मची चीखपुकार से गांव के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। तब तक कपड़ों सहित अनाज जल चुका था।

शनिवार की देर शाम प्रहलाद कुमार की पत्नी घर में रखे गैस सिलिंडर पर खाना बना रही थीं। खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लग गई। देखते देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटों की चपेट में घर का छप्पर भी आ गया। छप्पर में आग लगने के बाद आग की लपटों से छप्पर के नीचे रखा अनाज तथा कपड़े जलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग नहीं बुझा सके। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस से मिली सूचना के बाद दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आग पर काबू पाया। तब तक कपड़ों सहित अनाज जल चुका था। पीडि़त प्रहलाद ने डीएम से नुकसान की भरपाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें