प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात करीब 8 बजे सुंदरलाल पुत्र मानसिंह और लाखन पुत्र मानसिंह के छप्पर पोश घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा भूसा, अनाज, कपड़े, झोपड़ी समेत लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग के बीच गैस सिलिंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। गनीमत रही कि घटना के समय दोनों परिवार शादी समारोह में शामिल होने बाहर गए हुए थे, जिससे जनहानि नहीं हुई। वहीं ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घर में बंधे पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आनंद वीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही दमकल विभाग की टीम ने भी पहुंचकर आग बुझाने में सहयोग किया। ग्रामीणों ने एकजुट होकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इस घटना से दोनों परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। उक्त मामले में प्रभारी निरीक्षक आनंदवीर सिंह ने बताया कि आज के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है आज यकायक लगी थी दोनों परिवार शादी समारोह में भाग लेने बाहर गए हुए थे।