फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा पर सवाल: पुलिस आयुक्त आवास के पास गुजर रहा था साइकिल सवार, बदमाशों ने लूट लिया मोबाइल

Thu, 24 Jul 2025 09:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पुलिस आयुक्त के आवास के पास से ही बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरे साइकिल सवार का मोबाइल लूट ले गए। 

 
विज्ञापन
सेल्समैन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा पुलिस आयुक्त आवास के पास बुधवार रात को साइकिल सवार सेल्समैन से बाइक सवार तीन बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। पीड़ित शिकायत करने शहीद नगर चाैकी पर गए। मगर, पुलिस ने शिकायत ऑनलाइन कराने की कहकर टरका दिया। बाद में वो परिचितों की मदद से थाना रकाबगंज पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

जंगजीत नगर, सदर निवासी राकेश मथुरिया लुहार गली में एक फर्म में सेल्समैन हैं। बुधवार रात 9 बजे साइकिल से घर जा रहे थे। वो जैसे ही पुलिस आयुक्त आवास से आगे माल रोड के मोड़ पर आए, वैसे ही बाइक सवार तीन बदमाशों ने बगल में बाइक लगा दी। वह कुछ समझ पाते, उससे पहले ही एक ने उनकी जेब में हाथ डालकर मोबाइल निकाल लिया। उन्होंने विरोध किया, लेकिन तब तक वो मोबाइल लेकर फरार हो गए। उन्हें थाने की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन

इस पर शहीद नगर चाैकी पर जाकर जानकारी दी। मगर, पुलिसकर्मियों ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के लिए बोल दिया। बाद में पीड़ित परिचितों के साथ थाना रकाबगंज पर आए। तब पुलिस से शिकायत की। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें