बिछवां। थाना क्षेत्र में गांव सुल्तानगंज के पास बुधवार की देरशाम साइकिल सवार वृद्घ किसान को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
थाना भोगांव क्षेत्र के गांव मलपुर निवासी 75 वर्षीय किसान नैनसुख बुधवार को सुल्तानगंज आए थे। देरशाम साइकिल से वापस जा रहा था तभी गांव के पास मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। चालक गाड़ी लेकर भाग गया। घटनास्थल पर एकत्र हुए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया।