एत्मादपुर। साइकिल से मजदूरी करने आगरा जा रहे फिरोजाबाद के प्रेम प्रकाश (58) की हाईवे पर टैंकर की टक्कर लगने से मौत हो गई। मृतक के भाई ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस के मुताबिक फिरोजाबाद के थाना पचोखरा के गांव नगला पुन्नू निवासी प्रेमप्रकाश शनिवार की सुबह साइकिल से आगरा मजदूरी करने के लिए जा रहा था। हाईवे स्थित बरहन तिराहे पर पीछे से आ रहे टैंकर ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी अरुण कुमार बालियान ने बताया कि मृतक के भाई राम नारायण ने टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। टैंकर को कब्जे में ले लिया। चालक फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।