फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो की टक्कर से साइकिल की सवार की मौत, परिजनों में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरों क्षेत्र के ग्राम नगला बेनी के समीप सोमवार की दोपहर हुए सड़क हादसे में ग्रामीण गंभीर घायल हो गया। उसे अलीगढ़ रेफर किया गया। देर रात उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। चंद्रपाल (50) निवासी महाराजपुर सोमवार की दोपहर कस्बा सोरों से अपने गांव साइकिल से जा रहा था। जब वह नगला बेनी के समीप पहुंचा तो उसे ऑटो ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

उसके सड़क हादसे में घायल होने की जानकारी पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टर ने चंद्रपाल की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर अलीगढ़ चले गए। उसने देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन उसका शव लेकर कासगंज आ गए। पुलिस ने शव को पंचनामा भरने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र सोनू ने ऑटो चालक के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें