फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडला खरीदारी करने आ रहे साइकिल सवार को डग्गेमार बस ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। फिरोजाबाद हाइवे पर टूंडला से दो किमी दूर गांव से टूंडला आ रहे साइकिल सवार को डग्गेमार बस ने रौंदा दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना टूंडला क्षेत्र के गांव खैरारा निवासी चंद्रपाल 45 पुत्र विद्याराम बुधवार दोपहर दो बजे करीब गांव से खरीदारी के लिए साइकिल द्वारा टूंडला आ रहा था। वह फिरोजाबाद हाइवे स्थित एक मैरिजहोम के सामने पहुचा तभी पीछे से ही तेजगति से आ रही डग्गेमार बस ने साइकिल को रौंद दिया।
हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायल साइकिल सवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सायं उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस में रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें