फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर रोग विशेषज्ञ से ठगी: सेना का अधिकारी बन दिया ऐसा झांसा, समझ न सके डाॅक्टर; ठगों ने हड़पे 75 हजार रुपये

Sat, 27 Jun 2026 08:23 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आरोपी ने व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल की और चिकित्सक को फोनपे एप खोलने के लिए कहा। इसके बाद विभिन्न प्रक्रियाएं पूरी कराते हुए यह विश्वास दिलाया कि रकम उनके खाते में भेजी जा रही है। इसी दौरान उनके भारतीय स्टेट बैंक के खाते से दो बार ऑनलाइन रुपये कट गए। 
विज्ञापन
cyber crime cyber fraud - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुद को सैन्य अफसर बताकर साइबर ठग ने शहर के प्रख्यात कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र देव से 75,220 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लॉयर्स कॉलोनी निवासी डॉ. नरेंद्र देव ने पुलिस को बताया कि 24 और 25 जून को उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने स्वयं को सेना का अधिकारी बताते हुए कहा कि वह कुछ कैडेट्स को कैंसर की जांच के लिए उनके क्लीनिक भेजना चाहता है। उसने भरोसा दिलाया कि जांच से पहले सेना की ओर से भुगतान कर दिया जाएगा।

डॉक्टर के सहमत होने पर आरोपी ने व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल की और उन्हें फोनपे एप खोलने के लिए कहा। इसके बाद विभिन्न प्रक्रियाएं पूरी कराते हुए यह विश्वास दिलाया कि रकम उनके खाते में भेजी जा रही है। इसी दौरान उनके भारतीय स्टेट बैंक के खाते से दो बार ऑनलाइन 39,520 रुपये और 35,700 रुपये कट गए। 
विज्ञापन


बैंक से कॉल आने पर उन्हें खाते से रकम निकलने की जानकारी हुई, तब उन्हें साइबर ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने तुरंत कॉल काट दी। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। कॉल करने वाले के नंबर और खातों की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें