फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर क्राइम: बेटी की शादी के लिए बैंक से लिया कर्ज, शातिरों ने खाते से उड़ा लिए 3.15 लाख रुपये

Sat, 10 Oct 2026 07:58 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

बेटी की शादी के लिए जुटाई गई रकम निकलने से पिता के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर रकम वापस दिलाने की मांग की है। 
विज्ञापन
cyber crime cyber fraud - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेटी की शादी के लिए फाइनेंस कंपनी से लिया 4.24 लाख रुपये का कर्ज एक पिता के लिए मुसीबत बन गया। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के फाउंड्री नगर में रहने वाले मुकेश के बैंक खाते से तीन बार में 3.15 लाख रुपये निकल गए। रकम एचडीएफसी और एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से संबंधित लेनदेन के जरिये डेबिट हुई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


राधा नगर, फाउंड्री नगर निवासी मुकेश ने बताया कि उनका खाता नरायच स्थित केनरा बैंक में है। उन्होंने 11 सितंबर 2026 को एसएमएफजी इंडिया होम फाइनेंस कंपनी से 4,24,742 रुपये का कर्ज लिया था। यह रकम बेटी की शादी के खर्च के लिए जुटाई थी। 20 सितंबर को शाम करीब 4:59 बजे उनके खाते से तीन संदिग्ध लेनदेन हुए। इनमें एचडीएफसी से संबंधित 1.53 लाख रुपये, एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के नाम पर 78,506.10 रुपये और एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड के नाम पर 84 हजार रुपये डेबिट हुए। इस तरह कुल 3,15,506.10 रुपये खाते से निकल गए।

मुकेश का कहना है कि घटना के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान हैं। बेटी की शादी के लिए जुटाई गई रकम निकलने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर रकम वापस दिलाने की मांग की है। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


सावधान खाते से रकम निकलने पर तुरंत करें शिकायत
साइबर ठगी से बचने के लिए बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से जुड़े लेनदेन पर नजर रखें। किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम पिन, सीवीवी और बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें। साथ ही साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत करें।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें