फिरोजाबाद में पेटीएम की केवाईसी कराने के नाम पर सीए (चार्टेड अकाउंटेंट) के खाते से साइबर ठगों ने 26 हजार रुपये पार कर दिए। ठगों ने सीए का मोबाइल हैक कर लिया और कई बार में बैंक खाते से रकम कट गई। सीए ने दूसरे मोबाइल से बैंक के कस्टमर केयर को कॉल कर डेबिट कार्ड को बंद कराया।
आगरा के आवास विकास कालोनी निवासी चार्टड एकाउंटेट संजय कुमार का नगर निगम बाजार में कार्यालय है। शनिवार की सुबह करीब 11.10 बजे सीए संजय कुमार के मोबाइल पर पेटीएम के नाम से मैसेज आया। जिसमें पेटीएम केवाईसी एक्सपायर होने की जानकारी थी।
मैसेज में तुरंत कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क करने की बात कही गई। सीए संजय ने पेटीएम एक्सपायर होने से बचाने के लिए बताए नंबर पर फोन कर दिया। हैकर ने सबसे पहले एक मोबाइल एप डाउनलोड कराया और उसका पासवर्ड भी पूछ लिया। इससे मोबाइल हैक हो गया।