फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एप डाउनलोड कराकर शिक्षक के बैंक खाते से रकम की पार, साइबर अपराधी ऐसे बना रहे शिकार

Sat, 26 Dec 2020 06:08 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • साइबर अपराधियों ने शिक्षक को बैंक अधिकारी बनकर झांसे में लिया
  • मोबाइल पर एप डाउनलोड कराकर खाते से निकाले 12 हजार रुपये
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर अपराधी ने बैंक अधिकारी बनकर आगरा के एक इंटर कॉलेज के शिक्षक को झांसे में ले लिया। बैंक का बंद खाता चालू करने के बहाने मोबाइल पर एक एप डाउनलोड कराकर खाते की जानकारी ले ली। ओटीपी भी देख लिया। इसके बाद उनके खाते से 12 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने रेंज साइबर सेल में शिकायत की है।  

विज्ञापन


सदर स्थित पुष्पांजलि क्लाउड्स निवासी डॉ. आसाराम हुब्बलाल इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका एक बैंक खाता चालू है, जबकि दूसरा बंद हो गया है। शुक्रवार को उनको किसी अंजान व्यक्ति ने कॉल किया था। उसने खुद को बैंक अधिकारी बताया। कहा कि आपका बैंक खाता बंद हो गया है। वह चालू हो सकता है। इसके लिए कुछ जानकारी देनी होगी। इसके बाद खाता चालू हो जाएगा। कहीं जाने की भी जरूरत नहीं है।


डॉ. आसाराम तैयार हो गए। इस पर कॉल करने वाले ने मोबाइल में प्ले स्टोर से एक एप डाउनलोड करने के लिए कहा। एप को डाउनलोड करते ही एक अन्य खाते की जानकारी मांगी। कहा कि एक अन्य खाता गारंटी के तौर पर लिया जा रहा है। इसे बताने की जरूरत नहीं है। बस खाते की संख्या, एटीएम कार्ड का नंबर, सीवीवी नंबर और पिन अपनी बैंक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर सेंड करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल एप की मदद ली खाते की जानकारी

डॉ. आसाराम जैसा उसने बोला वैसा ही किया। उनके एसएमएस करने की वजह से साइबर अपराधी को मोबाइल एप की मदद से सारी जानकारी मिल गई। बाद में ओटीपी आया। यह भी पता चल गया। बाद में उनके खाते से 12 हजार रुपये निकाल लिए। बैंक से मैसेज आने पर शिक्षक को पता चल गया। इस पर उन्होंने उक्त नंबर पर कॉल किया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। पीड़ित ने शनिवार को रेंज साइबर सेल में शिकायत की।
 
साइबर सेल के प्रभारी निरीक्षक शैलेष कुमार सिंह ने बताया कि साइबर अपराधी एप डाउनलोड कराकर मोबाइल को एक्सेस कर लेते हैं। इससे वो स्क्रीन देखने के साथ ही मोबाइल को ऑपरेट भी कर लेते हैं। स्क्रीन दिखने से खाते की जानकारी ले ली। इसके बाद ओटीपी भी देख लिया। इससे रकम निकल गई। 

ऐसे एप डाउनलोड न करें  
साइबर सेल के एक्सपर्ट के मुताबिक, मोबाइल पर अंजान नंबर से कॉल करके खाते की जानकारी लेने वालों से सावधान रहें। कोई भी बैंक खाते की जानकारी फोन पर नहीं लेता है। अगर, कोई खाता, एटीएम कार्ड चालू करने की कहता है तो विश्वास नहीं करना चाहिए। ऐसे लोगों के कहने पर अपने मोबाइल पर किसी तरह का एप डाउनलोड नहीं करना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें