फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ग्रीन गैस मीटर अपडेट करने के बहाने की वीडियो कॉल, शातिर ने खाते से उड़ा लिए 5.48 लाख रुपये

Wed, 04 Nov 2026 04:02 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

ग्रीन गैस मीटर अपडेट करने के लिए शातिर ने वीडियो काॅल किया। इसके बाद खाते से पांच लाख से अधिक की रकम पार कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
cyber crime cyber fraud - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रीन गैस मीटर अपडेट कराने के नाम पर साइबर ठगों ने महिला के परिवार को झांसे में लेकर बैंक खाते से 5.48 लाख रुपये पार कर दिए। मामले में साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


दुर्गा नगर, राजपुर चुंगी निवासी लवली रानी ने बताया कि 30 अक्तूबर को उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से सामान्य कॉल आई। कॉल करने वाले ने मीटर अपडेट करने के लिए एक फॉर्म भरकर मोबाइल से भेजने को कहा। महिला को प्रक्रिया समझ में नहीं आई तो आरोपी ने उनके पति राजेंद्र कुमार प्रजापति के मोबाइल पर वीडियो कॉल की। इसके बाद खाते से पैसे भेजने के लिए कहा। 

आरोपी के कहने पर जानकारी साझा करने के बाद उनके बैंक खाते से 5,48,014 रुपये कई बार में निकाल लिए गए। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगी से ऐसे बचें
- अनजान नंबर से आए कॉल पर भरोसा न करें।
- मीटर अपडेट के नाम पर भेजी गई एपीके फाइल डाउनलोड न करें।
- किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर वीडियो कॉल पर बैंकिंग प्रक्रिया न करें।
- ओटीपी, पिन, पासवर्ड और बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें।
- मीटर अपडेट की पुष्टि ग्रीन गैस कंपनी के आधिकारिक माध्यम से करें।
- खाते से रकम निकलने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें