फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुनाफे का लालच देकर जमा कराए 84.80 लाख...एप पर दिखाया करोड़ों का फायदा, ठगी का ऐसा तरीका; चकरा जाएगा दिमाग

Sun, 25 May 2025 01:31 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए बातों में उलझाकर एक फर्जी वेबसाइट और एप डाउनलोड करा दी। इसके बाद ठेकेदार को व्हाट्सएप ग्रुपों में जोड़ दिया। निवेश से भारी लाभ होने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Cyber crime - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में साइबर ठगों ने ठेकेदार को ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफा होने का लालच देकर 84.80 लाख रुपये ठग लिए। एप से रुपये ट्रांसफर नहीं होने पर ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत की है।
विज्ञापन


पावनधाम कॉलोनी, ताजगंज निवासी राजू शर्मा (53) ठेकेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 9 मार्च 2025 को उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले युवक ने खुद को लक्ष्मी गोपालदास बताया और एसएसजीए स्टॉक एकेडमी नामक कंपनी में रुपये निवेश कर 600 प्रतिशत लाभ दिलाने का झांसा दिया।

ये भी पढ़ें- UP: ताज को उड़ाने की धमकी...सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, तीन घंटे चला तलाशी अभियान; पेन भी नहीं ले जा सके पर्यटक
विज्ञापन


 
विज्ञापन

वह कुछ समझ पाते तब तक एक महिला कंगना शर्मा ने कॉल कर नूवमा वेल्थ नाम की कंपनी का प्रतिनिधि बताया। बातों में उलझाकर एक फर्जी वेबसाइट और एप डाउनलोड करा दी। इसके बाद उन्हें अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुपों में जोड़ दिया। ट्रेनिंग दिलाकर विश्वास दिलाया कि निवेश से भारी लाभ होगा।

ठगों ने पहले 50 हजार रुपये से शुरूआत की। धीरे-धीरे 84.80 लाख रुपये खातों में जमा करा लिए। ठगों के डाउनलोड एप में निवेश के रुपयों का मुनाफा जोड़कर खाते में करीब चार करोड़ रुपये का लाभ दिखाया जा रहा था। जरूरत पर रुपये निकालने चाहे तो आरोपी टैक्स के नाम पर और रुपये मांगने लगे। तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें