फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर अपराधी: पुलिस ने युवती की इंस्टा आईडी की थी ब्लॉक, हैकर्स ने फिर चालू की; कर दिया बड़ा कांड

Sat, 15 Jul 2023 12:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

पुलिस ने युवती की हैक हुई इंस्टाग्राम आईडी को ब्लॉक कर दिया था, लेकिन साइबर अपराधियों ने ये आईडी फिर चालू कर ली और युवती के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट करने लगे।
 
विज्ञापन
साइबर फ्रॉड - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में साइबर अपराधियों ने एक युवती की इंस्टाग्राम आईडी हैक कर ली। युवती के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट करने लगे। मामले की शिकायत साइबर सेल में की। पुलिस ने आईडी को ब्लॉक करा दिया। मगर, साइबर अपराधियों ने कुछ ही घंटों में आईडी को फिर चालू करा लिया। इसके बाद युवती के मोबाइल नंबर व वीडियो भी डाल दिए। इससे पीड़िता परेशान है। मामले में थाना एत्माद्दौला में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन



युवती ने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम पर वो वीडियो शेयर करती है। एक महीने पहले उसे पता चला कि इंस्टाग्राम आईडी हैक कर ली गई है। वह डर गई। इसकी शिकायत साइबर सेल में की। पुलिस ने जांच के बाद 12 जुलाई को आइडी को बंद करा दी।

उसी दिन शाम चार बजे आइडी को अपराधियों ने दोबारा चालू कर लिया गया। अब आरोपी वीडियो, ऑडियो और मोबाइल नंबर डाल रहे हैं। उसे बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। साइबर सेल को जांच दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें