फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर अपराध: 'होटल में रुकी है युवती, कमा लो रुपये', ऐसे संदेशों से बचें, पुलिस से करें शिकायत

Fri, 15 Oct 2021 12:02 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे है। साइबर अपराधी अब युवाओं के व्हाट्सएप नंबर पर युवती के फोटो के साथ प्रलोभन के मैसेज भेजे जा रहे हैं। आगरा के कुछ युवा इस जाल में फंस चुके हैं।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में साइबर अपराधियों ने लोगों से ठगी का एक और तरीका निकाला है। लोगों के मोबाइल पर मैसेज भेजे रहे हैं। इसमें लिख रहे हैं कि पांच सितारा होटल में बड़े घर की युवती रुकी है। एक घंटे के लिए उसके पास जाना है। 15 हजार रुपये तक कमा लोगे। बस कमीशन देना होगा। इसके बाद लगातार युवतियों के आने पर बुलाया जाएगा। इसमें किसी तरह का पकड़े जाने का डर भी नहीं है। इसके लिए व्हाट्सएप कॉल करना होगा।

विज्ञापन

 
शहर के कई लोगों के पास इसी तरह के मैसेज आए हैं। पहले एक युवती का फोटो आता है। बाद में मैसेज भेजा जाता है। इस मैसेज में युवती के पास जाने पर आठ से 15 हजार रुपये तक कमाने की बात कही जा रही है। यह भी कहा जा रहा है कि ग्रुप से जुड़कर आगे भी रुपये कमाए जा सकते हैं। 

शहर के कुछ युवा बने ठगी के शिकार
इसके लिए दस प्रतिशत कमीशन के रूप में दिए गए खाते में जमा करने होंगे। कुछ युवक झांसे में आ गए। रकम जमा भी कर दी। बाद में ठगी का पता चला। बदनामी के डर की वजह से पुलिस के पास नहीं गए। कुछ लोग मैसेज आने पर साइबर ठगों को पहचान गए। वो अब अपने परिचितों को मैसेज करके आगाह कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ताजनगरी में साइबर ठगी के कई मामले सामने आ चुके हैं। नौकरी दिलाने, प्ले ब्वाय बनाने, स्पा के नाम पर ठगी की जाती है। साइबर अपराधी खाते में रकम जमा करा लेते हैं। इसके बाद मोबाइल नंबर बंद कर लेते हैं। हेलो गैंग ने कई वारदात की हैं।

पुलिस से करें शिकायत - एसएसपी 
एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि व्हाट्स एप मैसेज और कॉल के जरिये अनजान लोगों के प्रलोभन में नहीं आएं। नौकरी, स्पा और प्लेब्वॉय बनाने का झांसा देकर साइबर अपराधी ठगी कर रहे हैं। खाते में रकम नहीं जमा करें। इस तरह के कॉल और मैसेज आने पर पुलिस से शिकायत करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें