व्हाट्सएप डीपी पर विदेशी युवती का फोटो। मैसेज में कंपनी का जनरल मैनेजर बताकर पार्ट टाइम काम दिलाने का आश्वासन। हर दिन दो से पांच हजार की इनकम और एक क्लिक पर एड करने की बात। मोबाइल पर इस तरह के मैसेज आने पर सावधान हो जाएं। आपके साथ धोखा हो सकता है। न सिर्फ फर्जीवाड़ा होगा, बल्कि ठगी का शिकार भी हो जाएंगे। आगरा में साइबर सेल इन दिनों लोगों को साइबर अपराधियों से बचने की सलाह दे रही है।
साइबर सेल से मिली जानकारी के मुताबिक, साइबर अपराधी फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्स एप पर लोगों से युवती बनकर दोस्ती करते हैं। फेसबुक प्रोफाइल और व्हाट्स एप डीपी पर युवती का फोटो लगाते हैं। युवती विदेशी होती है। फ्रेंड रिक्वेस्ट और मैसेज आने पर लोग उसे प्रोफाइल और डीपी देखते हैं। मैसेज की मदद से दोस्ती, नौकरी दिलाने और गिफ्ट भेजने का झांसा दिया जाता है। लोगों के झांसे से में आने पर अलग-अलग तरीके से ठगी का शिकार बना लिया जाता है।
| तारीका | ऑफलाइन | ऑनलाइन |
| कॉल करके धोखाधड़ी | 1210 | 840 |
| यूपीआई के माध्यम से | 740 | 490 |
| डेबिट-क्रेडिट, सिम से | 292 | 225 |
| ई वॉलेट से धोखाधड़ी | 208 | 185 |
| ऑनलाइन नौकरी के नाम पर | 35 | 15 |
| फर्जी ईमेल के माध्यम से | 18 | 05 |
| इंटरनेट बैंकिंग से संबंधित धोखाधड़ी | 14 | 10 |
| शादी कराने के नाम पर | 10 | 8 |
| फर्जी प्रोफाइल बनाकर | 344 | 279 |
| प्रोफाइल हैक करना | 165 | 38 |
| साइबर बुलिंग | 9 | 9 |
| कंप्यूटर हैक | 40 | 21 |
| ईमेल हैक | 12 | 8 |
| ऑनलाइन जुआ | 0 | 9 |