फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाशवाणी के अधिकारी से 25 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। साइबर अपराधियों ने आकाशवाणी केंद्र के कार्यक्रम अधिशासी अनेंद्र सिंह से बीमा पॉलिसी का प्री मेच्योर भुगतान दिलाने के नाम पर 25591 रुपये की ठगी कर ली। इसके बाद 45851 रुपये की मांग भी की गई। शक होने पर अधिशासी अधिकारी ने बीमा कंपनी को ईमेल भेजकर जानकारी मांगी। तब उन्हें ठगी का पता चला। उन्हाेंने थाना सदर में शिकायत दर्ज कराई। अब भी उनके पास कॉल आ रहे हैं।
विज्ञापन

अनेंद्र सिंह ने दर्ज कराई शिकायत में कहा है कि उन्होंने वर्ष 2013 में एक बैंक से एक कंपनी की बीमा पॉलिसी ली थी। इस पॉलिसी के प्री मेच्योर भुगतान के लिए पांच महीने पहले बीमा कंपनी की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया था। इस पर उनके पास एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को ग्राहक सेवा प्रतिनिधि बताया।
कहा कि भुगतान के लिए एक प्रीमियम के बराबर धनराशि जमा करनी होगी, जोकि 25591 हजार रुपये होगी। अनेंद्र ने इस संबंध में संजय प्लेस स्थित कंपनी के ऑफिस से जानकारी ली, लेकिन कोई जानकारी नहीं लग सकी। इस पर कस्टमर केयर पर फिर से बात की।
विज्ञापन

दो अगस्त को अनामिका मल्होत्रा नाम की युवती का फोन आया। उसने भुगतान के लिए 25591 रुपये फोन पे के माध्यम से जमा करा लिए। इसका मैसेज और ईमेल भी उनके पास आया। चार अगस्त को बैंक खाते की जानकारी और कैंसल चेक की फोटो लेने के बाद पालिसी के राइडर की बोनस राशि के क्लेम को भुगतान में शामिल करने के लिए एनओसी चार्ज के रूप में 45851 रुपये और मांगे।
इस पर अनेंद्र को शक हो गया। उन्होंने कंपनी को ईमेल करके जानकारी मांगी। तब उनके पास कंपनी के ग्राहक सेवा प्रतिनिधि का कॉल आया। उसने ठगी की जानकारी दी। अनेंद्र ने शनिवार को थाना सदर में शिकायत दर्ज कराई।
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि साइबर सेल को जांच भेजी गई है। जिन खातों में रकम गई है, उसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
फोन पर नहीं दें अंजान व्यक्ति को जानकारी
आगरा। एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने बताया कि फोन पर ग्राहक सेवा प्रतिनिधि बनकर साइबर अपराधी कॉल कर रहे हैं। इंटरनेट पर साइबर अपराधियों ने अपने नंबर ग्राहक सेवा प्रतिनिधि के रूप में डाल रखे हैं। इनसे सावधान रहने की जरूरत है। इसलिए फोन पर खाते की जानकारी किसी अंजान व्यक्ति को नहीं देनी चाहिए। बीमा पालिसी का लॉभ, गिफ्ट भेजने के नाम पर, नौकरी दिलाने, पार्ट टाइम जॉब आदि के नाम पर कोई रुपयों की मांग करता है तो समझ जाएं कि ठगी होने वाली है। ऐसे कॉल करने वालों पर विश्वास नहीं करें। अपनी निजी और खाते की जानकारी नहीं दें। पुलिस से तत्काल शिकायत करनी चाहिए।
सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में बताया
एडीजी आगरा जोन राजीव कृष्ण ने आगरा जोन साइबर पीस जागरूकता कैंपेन की शुरूआत की है। इसमें ऑनलाइन लोगों को साइबर अपराध से बचने की जानकारी दी जा रही है। शनिवार को भी सेशन हुआ। इसमें सोशल मीडिया से संबंधित जानकारी दी गई। इस दौरान एसएसपी मुनिराज जी भी जुड़े। इससे पहले वित्तीय धोखाधड़ी के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें