साइबर अपराधियों ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) ताज सुरक्षा मोहसिन खान के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बना ली। प्रोफाइल में सीओ का फोटो भी लगा दिया है। इसके बाद मैसेंजर से दोस्तों को मैसेज भेजकर रुपये मांगने लगे।
पुलिस ने मामले की जांच की। पता चला कि मुंबई के अपराधी ने असली आईडी से फोटो कापी करके फर्जी आईडी बनाई है। पुलिस की जांच में पता चला है कि उनकी फेसबुक की असली आईडी की प्रोफाइल से फोटो कापी करके फर्जी आईडी बनाने के लिए प्रोफाइल पर लगाया गया, जिससे फेसबुक फ्रेंड समझें कि असली आईडी है। दोस्तों से मैसेज भेजकर दस से 25 हजार रुपये तक मांगे गए। यह भी कहा गया कि कुछ दिन में लौटा देंगे।
ये भी पढ़ें-
अपहरण के बाद दो दोस्तों की गला दबाकर हत्या, मथुरा में दोहरे हत्याकांड से मची सनसनी
उनके एक परिचित को शक हो गया। उसने इसकी जानकारी सीओ को दी। सीओ ने फर्जी फेसबुक प्रोफाइल को साइबर सेल की मदद से बंद कराया। साइबर अपराधी का आईपी एड्रेस मुंबई का निकला। पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधियों के बारे में पता चल गया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।