फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन- कटर से काटे जा रहे भवनों के बिल्डिंगों के लिंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नगर में सर्कुलर रोड पर अतिक्रमण हटाने का सिलसिला भवन स्वामियों ने तेज कर दिया है। इसके लिए तमाम भवन स्वामी कटर चलाने वाले लोगों को हायर कर रहे हैं, जो कटर के माध्यम से चिह्नित अतिक्रमण के लिंटर आदि काट रहे हैं। तमाम भवनों पर सोमवार को सर्कुलर रोड पर छैनी हथौड़े चलते नजर आए।
विज्ञापन

सड़क निर्माण जल्द ही पूरा करने के लिए प्रशासन अतिक्रमण हटाने के लिए लगातार भवन स्वामियों पर दबाव बना रहा है।
कई दुकानों और भवनों के अंदरूनी हिस्सों में काम चल रहा है और बाहरी हिस्सों में तोड़फोड़ शुरू नहीं की है। वहीं कुछ भवन स्वामियों ने चिह्नित किए अतिक्रमण को बाहर से हटाना शुरू कर दिया है। लोक निर्माण विभाग की टीमें हटाए जा रहे अतिक्रमण का निरीक्षण कर रिपोर्ट अधिकारियों को दे रहे हैं। प्रशासन का मानना है कि शीघ्र ही अतिक्रमण नहीं हटाए गए तो प्रशासन को अपने स्तर से कार्रवाई निर्धारित करनी पड़ेगी। भवन स्वामियों के सामने सबसे बड़ी परेशानी इस बात की है कि उन्हें कटर मिस्त्री नहीं मिल रहे हैं। क्योंकि कटर संचालित करने वाले काफी कम मिस्त्री हैं, लेकिन तोड़फोड़ का काम काफी भवनों में हो रहा है। ऐसे में दिक्कतें भवन स्वामियों को हो रहीं हैं।
वर्जन-
शीघ्र हटा लें अतिक्रमण
- शीघ्र ही चिह्नित अतिक्रमण हटा लें तो अच्छा रहेगा। प्रशासन अब अपने स्तर से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू करेगा। इस संबंध में जिलाधिकारी भी निर्देशित कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुधीर कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें