मथुरा के आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर होटल में कमरे किराए पर लेने वाला युवक आठ कमरों के एलईडी टीवी चोरी कर भाग गया। होटल स्वामी ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
राजमार्ग पर श्मशान भूमि के समीप स्थित लव पैलेस होटल में 31 मई को एक युवक आया और उसने अपना नाम कैलाश बनर्जी निवासी पश्चिमी सिंह भूमि, झारखंड का आधार कार्ड देकर नौ कमरे बुक कराए।
युवक ने सभी कमरों की चाबी ले ली। युवक ने बताया था कि उसके अन्य साथी रात्रि में एक फैक्ट्री में काम करके लौटेंगे। इसके बाद वो एक कमरे में गुरुवार से रुका हुआ था।