फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। थाना भोगांव क्षेत्र के नगला विचित्र में सोमवार को रक्षाबंधन पर मायके आई महिला की करंट लगने से मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुराल सहित पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना भोगांव क्षेत्र के गांव नगला विचित्र निवासी गुड्डी देवी (35) की शादी संतराम निवासी ब्रजुपर थाना बिछवां के साथ हुई थी। चार दिन पहले गुड्डी देवी रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए मायके आई थी।
सोमवार को वह त्योहार पर घर का आंगन लीप रही थी, तभी अचानक एक तार का करंट उनको लग गया। कच्चा आंगन गीला होने की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गुड्डी देवी के भाई जोगराज ने उनकी ससुराल तथा पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही ससुराल के लोग भी नगला विचित्र पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों से हादसे के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें