फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से झुलसा युवक, लोगों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
मोहल्ला वर्मा नगर में विद्युत खंभे में उतरे करंट से सुवह गाय की मौत वहीं शाम को करंट से चिपके युवक - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। शहर के गली मोहल्लों में आए दिन करंट की घटनाएं बढ़ती जा रहीं हैं। इसके बाद भी बिजली विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। शहर के वर्मा नगर में ही शुक्रवार को दो घटनाएं हुईं। यहां मोहल्ले के लोगों ने शिकायत भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके चलते ही देर रात एक युवक खंभे से आ रहे करंट की चपेट में आ गया। जिसे गंभीरावस्था के चलते आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वर्मा नगर में एक 18 वर्षीय रंजीत पुत्र रविंद्र खम्बे में आ रहे करंट की चपेट में आ गया। इससे वह गम्भीर रूप से झुलस गया। आनन फानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहाँ से उसे गम्भीरावस्था के चलते आगरा रेफर कर दिया गया। इधर खम्बे में आ रहे करंट के चलते मोहल्ले के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। शुक्रवार को ही सुबह वर्मा नगर में एक गाय की इसी खम्बे से चिपक कर मौत हो गयी थी। लोगों ने इस सम्बंध में शिकायत भी बिजली विभाग में की थी। लेकिन इसके बाद भी इसे दुरुस्त नही किया गया। इसके चलते ही लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। घरों से निकल कर महिलाओं ने सड़क पर हंगामा किया और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं ने कहा कि घर मे छोटे छोटे बच्चे हैं लेकिन इसके बाद भी बिजली विभाग नहीं चेत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें