किशनी में नाला सफाई में खानापूरी की लेकर प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : MAINPURI
किशनी। नगर की मंडी के पास नाले की सफाई में खानापूरी करने पर किसान आक्रोशित हो गए। उन्होंने सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नियमानुसार नाले की सफाई करने की मांग की है। इससे किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए पानी मिल सके।
शुक्रवार को नगर मंडी के पास नाले की सफाई हो रही थी।
सफाई में सिल्ट न निकलाने पर किसानों ने नाराजगी जताई, लेकिन इसके बाद भी सफाई में कोई सुधार नहीं हुआ। मंडी समिति के अध्यक्ष ओमवीर यादव ने आरोप लगाया कि सफाई के नाम पर लाखों का गोलमाल किया जा रहा है, लेकिन सिल्ट की सफाई करने के बजाए नाला चौड़ा किया जा रहा है। सिल्ट साफ न होने से किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पाता है। इससे किसानों को मुश्किलों को सामना करना पड़ता है।
उन्होंने सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नियमानुसार नाले की सफाई कराने की मांग की है। इस दौरान रामप्रकाश यादव, रामवीर यादव, सतीश चंद्र यादव, मनोज कुमार, रामनरेश, प्रदीप यादव, गोपाल, त्रिभान सिंह, रामऔतार यादव, सोबरन सिंह, विश्राम सिंह, नरसिंह यादव, कायम सिंह, राजेंद्र सिंह आदि प्रदर्शन में शामिल रहे।