फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय में नशीली गोली मिलाकर जहरखुरानी: यात्री को बेहोश कर ट्रेन से लैपटॉप और नकदी ले गया शातिर, गिरफ्तार

Sun, 04 Oct 2026 11:38 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

यात्री ने जनरल कोच में आरोपी को नशीली चाय पिलाई। यात्री के बेहोश होने पर आरोपी उसका लैपटॉप, टैबलेट और करीब चार-पांच हजार रुपये चुरा ले गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में जीआरपी और आरपीएफ कैंट की संयुक्त टीम ने साबरमती एक्सप्रेस में यात्री को नशीला पदार्थ पिलाकर चोरी करने वाले आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी का लैपटॉप, टैबलेट, चार्जर और 48 एल्प्राजोलाम गोलियां बरामद हुई हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक रेलवे ने टीम को 10 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की। आरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट टीके अग्निहोत्री ने बताया कि शुक्रवार को मथुरा निवासी यात्री ट्रेन संख्या 12548 साबरमती एक्सप्रेस से जयपुर से कैंट आ रहा था। जनरल कोच में आरोपी ने उसे नशीली चाय पिलाई। यात्री के बेहोश होने पर आरोपी उसका लैपटॉप, टैबलेट और करीब चार-पांच हजार रुपये चुरा ले गया।

होश आने पर यात्री ने जीआरपी आगरा कैंट में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद जांच शुरू हुई। सीसीटीवी फुटेज और यात्री की पहचान के आधार पर आरोपी सरफुद्दीन उर्फ सरफू उर्फ सरफराज (26) को झांसी आउटर के पास पकड़ा गया। बरामदगी के बाद प्राथमिकी में एनडीपीएस एक्ट की धारा बढ़ाई गई। आरोपी पर जीआरपी टूंडला और अलीगढ़ में भी एनडीपीएस एक्ट व चोरी की दो प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें