फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ताजमहल पर बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं, संस्कृति मंत्रालय के सचिव ने संरक्षण कार्य का लिया जायजा

Thu, 05 Feb 2026 09:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल ने ताजमहल का निरीक्षण कर मुख्य मकबरे के कलश और अन्य संरक्षण कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन
 संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल ने बुधवार को ताजमहल का निरीक्षण किया। उन्होंने ताजमहल के मुख्य मकबरे के गुंबद पर स्थित कलश (पिनेकल) के संरक्षण कार्य की समीक्षा की। पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाओं को और अधिक सुलभ व बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सचिव विवेक अग्रवाल बुधवार शाम करीब 5 बजे ताजमहल पहुंचे। उन्होंने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारियों के साथ चमेली फर्श पर मुख्य मकबरे के कलश की प्रतिकृति (डिजाइन) की जानकारी ली। कलश के संरक्षण कार्य को तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण बताया।

मेहमानखाना में पत्थर की दरारों को भरने के लिए किए जा रहे टीप के काम को भी देखा। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें