कासगंज जिला जेल में आयोजित साहित्योत्सव में मंचासीन अतिथिगण एवं कवि
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। जनपद कारागार में साहित्योत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत करके जेल के बंदियों के समक्ष कविताएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम के समापन पर कैदियों को कंबल और मिष्ठान का वितरण किया गया। कार्यक्र्रम का शुभारंभ डीआईजी जेल संजीव त्रिपाठी, पूर्व सांसद एवं सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, जेलर आरके सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साहित्योत्सव के संबंध में साहित्यकार प्रदीप रघुनंदन ने जानकारी दी। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व सांसद के जन्मदिन एवं नववर्ष के परिपेक्ष में किया गया। हास्य कवि निर्मल सक्सेना ने हास्य की रचनाएं प्रस्तुत करके बंदियों को गुदगुदाया।
वहीं कवि अजय अटल एवं कवि मनोज मंजुल ने श्रंगार के गीत पड़े और ओज रस की रचनाएं प्रस्तुत कीं। कवि विपिन शर्मा ने भी श्रंगार गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में डीआईजी जेल संजीव त्रिपाठी ने कहा कि कारागार में बंदियों के बीच इस तरह के आयोजन प्रेरणाप्रद बनते हैं। साहित्य एवं साहित्यिक रचनाओं, कविताओं एवं गीत के माध्यम से बंदियों को प्रेरणा मिलती है। पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव ने भी बंदियों की मन स्थिति को सुधारने के लिए ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन पर जोर दिया। उन्होंने सभी से अपराध छोडने का संकल्प नववर्ष के मौके पर लेने को कहा। जिला जेल में बंदियों को कंबल और मिष्ठान का वितरण किया गया। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम के मौके पर पूर्व विधायक हसरत उल्ला खां शेरवानी, जिला पंचायत सदस्य संजीव यादव, जितेंद्र यादव, हरिओम शर्मा, मास्टर यादव, विजय जैन, संजय यादव, देवेंद्र घिनौना मौजूद रहे।