संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। अल्पसंख्यक अधिकार दिवस बुधवार को विकास भवन सभागार में मनाया गया। इसमें अल्पसंख्यक समुदाय, सामाजिक संगठनों, संस्थाओं व अन्य जनों के साथ-साथ जिले के अनुदानित, मान्यता प्राप्त मदरसों एवं मिनी आईटीआई के प्रबंधकों, शिक्षकों एवं मेधावी बच्चों ने भाग लिया।
मिनी आईटीआई की छात्रा मंतशा एवं नाजमीन ने अल्पसंख्यक दिवस पर कविता, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मदरसा के शिक्षक सलमान ने सांस्कृतिक एवं राष्ट्रगीतों की प्रस्तुति के साथ-साथ अल्पसंख्यक दिवस पर अपने अपने विचार प्रस्तुत किए। अल्पसंख्यक समुदाय एवं सामाजिक संगठन के मिर्जा गालिब ने अल्पसंख्यक दिवस पर छात्र-छात्राओं को आधुनिक समय में शिक्षा की महत्वता, सामाजिक जागरूकता एवं इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन की सराहना की।
कार्यक्रम में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रंजना शुक्ला ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उनके प्रचार-प्रसार के लिए अल्पसंख्यक समुदायों, सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों एवं छात्र-छात्राओं को योजनाओं से अवगत कराया। इस दौरान जिला विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी आदि उपस्थित रहे।