फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों ने की महादेव की पूजा, मंदिरों में नहीं लगीं कतारें

विज्ञापन
कासगंज के सोरों में भगवान भूतेश्वर शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करते भक्त - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज/सोरों/गंजडुंडवारा/अमांपुर/पटियाली/सहावर/सिढ़पुरा। जिलेभर में श्रावण मास के तीसरे सोमवार को भक्तों ने महादेव की पूजा की। इस दौरान मंदिरों में भक्तों की कतारें भी नहीं लगीं। ज्यादातर लोगों ने घरों में रहकर उपवास करके भगवान से मनोकामनाएं कीं।
विज्ञापन

सावन के तीसरे सोमवार को शहर के शिवमंदिरों में भक्त एक-एक करके ही पहुंचते नजर आए। भूतेश्वर मंदिर में जहां भक्तों की कतारें नजर आती थीं। वहां कुछ भक्त ही पूजा करते नजर आ रहे थे। मनकामेश्वर मंदिर एवं रेलवे रोड, सोरों गेट, बिलराम गेट आदि इलाके के शिव मंदिरों में भी कम संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। ज्यादातर भक्तों ने घरों में ही पूजा-अर्चना की।
तीर्थनगरी सोरों में भी यही स्थिति रही। मंदिरों में पहुंचे भक्तों ने गंगाजल और दूध से भगवान शिव का अभिषेक कर आराधना की। तीर्थनगरी के सोमेश्वर मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, नर्मदेश्वर, कटरेश्वर, योगेश्वर, चक्रेश्वर, नीमेश्वर, लहरेश्वर, दूधेश्वर, कालशंकर महादेव, रूपेश्वर, गंगेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ को बेलपत्र, दूध आदि चढ़ाया। सिढ़पुरा, गंजडुंडवारा, सहावर के शिव मंदिरों में भक्त पहुंचे।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा के रेलवे रोड स्तिथ पंचायती बाग मंदिर, हनुमानगढ़ी ब्रम्ह देव महाराज मंदिर, बनखंडी महादेव मंदिर, गौरी शंकर मंदिर, पालीवाल मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में कमी थी। अमांपुर के प्राचीन शिव मंदिर में भक्तों ने मनौती मांगी। पटियाली के पाताली महादेव मंदिर में भी श्रद्धालुओं के पहुुुंचने का सिलसिला देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें