फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमडने लगी गंगाघाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
कासगंज के कछला गंगाघाट पर स्नान करते श्रद्घालु - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। अनलॉक-वन में 8 जून से धर्मस्थलों को खोलने की अनुमति दी गई। जहां श्रद्धालु मंदिरों में पूजा अर्चना को पहुंच रहे हैं, वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगास्नान के लिए गंगाघाटों पर पहुंचने लगे हैं। सूने पड़े गंगाघाटों पर रौनक लौटने से प्रसाद भोग के दुकानदार भी खुश नजर आ रहे हैं। गंगा में सैर कराने वाले नाविक भी खुश हो रहे हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन-वन से ही गंगाघाटों पर जबरदस्त पहरा था। गंगा की ओर जाने वाले रास्तों को पुलिस ने बैरीकेडिंग लगाकर सील कर दिया था, केवल अंतिम संस्कार करने के लिए ही लोग गंगाघाटों पर पहुंच रहे थे। ऐसी स्थिति में प्रसाद, पूजा सामग्री और खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले दुकानदारों का कामधंधा पूरा चौपट हो गया। नाविक भी नावें न चल पाने से परेशान थे। यहां तक कि गंगा दशहरा पर गंगा में स्नान नहीं हो सका। पुलिस प्रशासन ने स्नान की अनुमति नहीं दी। ऐसी स्थिति में बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालु भी बिना स्नान किए लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें