कासगंज में शनिवार को धर्मसभा में बोलते पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद महाराज
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। श्री गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि सनातन सिद्धांत के अनुसार भारत, नेपाल, भूटान की संरचना हो। विश्व में धर्मराज्य, रामराज्य हो। अच्छा सामंजस्य हो। राजनीति और व्यासपीठ का शोधन हो। शंकराचार्य डॉ. प्रवीन अग्रवाल के आवासीय परिसर में शनिवार को आयोजित धर्मसभा में बोल रहे थे। उन्होंने लोगों को नसीहत देते हुए कहा कि जो दूसरों से अपने प्रति अच्छे व्यवहार की उम्मीद रखते हैं, लेकिन दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं कर पाते, ऐसे लोगों को नियम लेना चाहिए कि वे दूसरों के प्रति मधुर व्यवहार करें।
मानव जीवन ईश्वर की अनमोल रचना है। हर जीव को इस बात का ध्यान रखना चाहिए। भारत अखंड बने। सनातन सिद्धांत पर सरकारें बनें। ऐसा होगा तो धर्मराज्य भी आएगा और रामराज्य भी। धर्मसभा में लोगों द्वारा पूछे गए सवालों का उन्होंने सिलसिलेवार उत्तर देते हुए समाधान किया।
पादुका पूजन को उमड़ी भक्तों की भीड़
पादुका पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। लोगों ने विधि-विधान से पादुकाओं का पूजन किया। इस दौरान चेयरमैन रजनी साहू, राजवीर साहू, जगदीश प्रसाद विरथरे, डॉ. प्रवीन अग्रवाल, सुभाष गर्ग, प्रकाश अग्रवाल, मनोज सिंघल, मनोज अग्रवाल, पदम अग्रवाल, चंद्रशेखर माहेश्वरी, अमित वार्ष्णेय, संजय गुप्ता, शिवेश कुमार सिंह, अनुज अग्रवाल, रामकिशोर वार्ष्णेय, जीएस शर्मा, रिंकू अग्रवाल, दीपू अग्रवाल, अमित कावरा, संजीव मराठा, हर्शल बंसल, जितेंद्र वार्ष्णेय, मनीष अग्रवाल, नवीन एडवोकेट, राकेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।