फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जाकर सरकार की योजनाएं बताएंगे भाजपाई

विज्ञापन
14एमएनपी-39-भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। भाजपा सरकार की योजनाओं का भाजपाई घर-घर जाकर बखान करेंगे। इस संबंध में भाजपा कार्यालय पर शनिवार को जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी जन-जन तक योजनाओं व नीतियों के बारे में प्रचार प्रसार करेगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने कहा कि भाजपा के सुशासन के तीन वर्ष पूर्ण होने पर अभियान चलाया जाएगा। 19 मार्च से 24 मार्च तक चलने वाले अभियान के दौरान गांवों में चौपालों का आयोजन होगा। इसमें सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को कार्यकर्ता बताएंगे। इस दौरान सेक्टर स्तर पर 19 और 20 मार्च को छात्र व शिक्षक सम्मेलन होगा। 21 और 22 मार्च को मंडलों पर स्वास्थ्य आरोग्य मेले लगाए जाएंगे। 17 को बृज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान जिला महामंत्री बलवीर धनगर, नारम सिंह लोधी, डॉ. वीरेंद्र शाक्य, सुरेंद्र यादव, अनूप मिश्रा, कवित राठौर, सौरभ दुबे, धीरू राठौर, प्रशांत चौहान, सुधार लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें