फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने बाद भी रेडियोलॉजिस्ट ने नहीं की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के बाद भी यहां आने वाले मरीजों को जांच का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन कक्ष में ताले लटक रहे हैं। मजबूरी में मरीजों को प्राइवेट सेंटरों से जांच करानी पड़ रही है। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन पिछले तीन वर्ष से नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

24 फरवरी 2021 को यहां रेडियोलॉजिस्ट के रूप में डॉ. याचना शर्मा ने कार्यभार ग्रहण किया था। इससे उम्मीद जागी कि अब अस्पताल में ही अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन की जांच शुरू होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। विभागीय अनदेखी के कारण रेडियोलॉजिस्ट के कार्यभार ग्रहण करने के तीन महीने बाद भी जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन का संचालन शुरू नहीं किया जा सका है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के पास भी इसे लेकर कोई जवाब नहीं है।
कोरोना काल में पड़ी सीटी स्कैन की जरूरत
कोरोना काल में जिले में बड़ी संख्या में लोगों को सीटी स्कैन जांच की जरूरत पड़ी। जिला अस्पताल में सुविधा नहीं मिली तो लोगों ने प्राइवेट अस्पताल में जांच कराई। इसके लिए उनसे मनमानी धनराशि भी वसूली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें