फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरतपुर हादसे के बाद मथुरा तक मचा कोहराम

Thu, 11 May 2017 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जैंत (मथुरा)
विज्ञापन
विलाप करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भरतपुर हादसे का मथुरा तक कोहराम मचा रहा। भरतपुर में सेवर रोड पर अन्नपूर्णा मैरिज होम की दीवार गिरने से मरे 24 लोगों में एक दंपति समेत चार लोग मथुरा के राल गांव के थे। वधू की ननिहाल राल गांव की है। लिहाजा उसके मामा लालाराम सैनी भात लेकर 9 मई को भरतपुर गए थे। उनके साथ 35 लोग थे।
विज्ञापन


बुधवार को भरतपुर में जिन किरोड़ीलाल सैनी की बेटी की शादी का समारोह चल रहा था उसकी ससुराल जैंत चौकी क्षेत्र के राल गांव की है। नौ मई को लड़की का मामा लालाराम सैनी अपने रिश्तेदार और गांव के 35 लोगों को टाटा मैजिक से लेकर भरतपुर गया था। रात को अचानक आए आंधी तूफान में मैरिज होम की दीवार गिरने से 24 लोगों की मौत हुई। 

हादसे में मथुरा के गांव राल निवासी विनोद (38) पुत्र अक्षय सिंह और विनोद की पत्नी गीता (35) और मदनलाल सैनी (65) और यमुना पार निवासी अशोक सैनी (40) की भी मौत हो गई। मृतक दंपति का पांच साल का बेटा देव और गांव राल निवासी लालाराम सैनी (52), उनके भाई होलचंद, श्यामलाल और बांकेलाल घायल हैं। घायलों को भरतपुर के ही अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मरने वालों के शव शाम तक घर नहीं पहुंचे थे। परिवारों में कोहराम मचा था।
विज्ञापन


राजस्थान सरकार ने मृतक आश्रितों को 2-2 लाख रुपये और गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपये आर्थिक सहायता की घोषणा की है। मामले की जांच के लिए अधिकारियों की टीम गठित की गई है। ये टीम एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देगी। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जिला अस्पताल पहुंचीं और घायलों से मिलीं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें