फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चरमराई बिजली आपूर्ति, अंधाधुंध कटौती से हर कोई परेशान

Wed, 21 May 2025 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। अंधाधुंध बिजली कटौती ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। विद्युत निगम के अधिकारियों द्वारा गोल-मोल जवाब से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन


गर्मी से राहत के लिए लोगों को बस बिजली उपकरण का ही सहारा रहता है। क्षेत्र में कई दिनों से विद्युत आपूर्ति बुरी तरह से चरमराई हुई है। उपभाेक्ता पूरे दिन और रातभर बिजली का इंतजार कर रहे हैं। फॉल्ट और अन्य कमियों को सुधारने के लिए भी शटडाउन लिया जा रहा है।
-
संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे अधिकारी, लोगों में नाराजगी
भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती ने हर किसी को परेशान करके रख दिया है। बिल जमा करने के बाद भी तब बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। हैरानी की बात यह है कि पहले तो बिजली निगम के अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं, यदि फोन उठा भी लें तो उपभोक्ता को संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्रभारी ने छोड़े व्हाट्सएप ग्रुप
विद्युत निगम की सोशल मीडिया सेल ने उपभोक्ताओं को बिजली कटौती, फॉल्ट, मरम्मत और उनकी समस्याओं की जानकारी देने के लिए अलग-अलग फीडर के ग्रुप बनाए हैं। बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ता लगातार इन ग्रुपों पर अपनी समस्याएं बता रहे थे। निगम के अधिकारियों ने ग्रुप को ओनली एडमिन करने, यानि ग्रुप को उपभोक्ताओं के लिए बंद करने का दबाव के चलते सोशल मीडिया सेल प्रभारी ने ही ग्रुपों को छोड़ दिया है।
विज्ञापन




गर्मी में लोड बढ़ने से कई स्थानों पर फॉल्ट हो रहे है, जिनकी मरम्मत के लिए शटडाउन लिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित रोस्टिंग के अनुसार आपूर्ति दी जा रही है। अधिकारी लगातार उपभोक्ताओं के संपर्क में है और उनकी समस्याओं का समाधान कराया जा रहा है। - रवि प्रताप, अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें