फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Crime News: पति ने बुरी तरह पीटा और फिर...कमरे में इस हाल में मिली, डर से कांप रहे थे दोनों बच्चे

Wed, 15 Jan 2025 06:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

 Agra Crime News: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा। इसके बाद पत्नी और बच्चों को कमरे में बंद कर बाहर से ताला डाल दिया। पीड़िता के भाई की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। कमरे से महिला और उसके बच्चों को बाहर निकाला गया। 

 
विज्ञापन
महिला सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सदर के नैनाना जाट में सोमवार रात को दंपती में विवाद के बाद पति ने पत्नी की जमकर पिटाई की और बच्चों के साथ उसे घर में बंद करके चला गया। महिला के भाई की सूचना पर पहुंची पीआरवी ने ताला तोड़ा तो महिला बेहोश मिली। दोनों बच्चे भी सहमे हुए थे। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में पत्नी ने पति के विरुद्ध कार्रवाई से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन


 

घटना रात 11:30 बजे की है। पीआरवी के पास युवक का फोन पहुंचा। उसने बताया कि बहन को पति ने बेरहमी से पीटा है और बंद करके भाग गया है। इस पर पीआरवी नंबर 0031 पर तैनात मुख्य आरक्षी अजीत गुर्जर और होमगार्ड विजय बहादुर मौैके पर पहुंचे। मकान का ताला तोड़ा तो अंदर महिला बेहोशी की हालत में मिली। दोनों बच्चे भी डरे हुए थे। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार दोपहर अस्पताल से छुट्टी के बाद महिला बुंदू कटरा पुलिस चौकी पहुंची। 

 
विज्ञापन

उसने बताया कि वह पति के विरुद्ध कार्रवाई नहीं चाहती है। खाना बनाने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। पति ने पिटाई की थी। वहीं पति का कहना था कि वह पत्नी व बच्चों को बाहर से ताला लगाकर खाना लेने के लिए गया था। इंस्पेक्टर सदर ने बताया कि यदि पुलिस समय से नहीं पहुंचती तो महिला की जान भी जा सकती थी। लेकिन वह कार्रवाई नहीं चाहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें